- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल महालोक में बना सम्राट अशोक ब्रिज जल्द आम जनता के लिए खुलेगा, CM मोहन यादव ने किया था लोकार्पण; सम्राट अशोक ब्रिज से महाकाल महालोक की दूरी होगी और करीब
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन, श्री महाकाल की पावन नगरी में आस्था और विकास का अनूठा संगम रचता हुआ सम्राट अशोक ब्रिज अब श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। श्री महाकाल महालोक के रुद्रसागर तट पर बना यह भव्य पुल, मात्र कुछ ही दिनों में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 15 फरवरी को लोकार्पित इस अद्वितीय ब्रिज का निर्माण उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग 25 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से कराया है। 200 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा यह पुल श्रद्धा और सौंदर्य का जीवंत प्रतीक बन चुका है। इसके मध्य में बना 19 मीटर चौड़ा भव्य व्यू एरिया श्रद्धालुओं को रुद्रसागर की शांत लहरों और महाकाल मंदिर के भव्य शिखर के दिव्य दर्शन का अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा।
चारधाम मंदिर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सम्राट अशोक ब्रिज एक वरदान साबित होगा, क्योंकि अब मानसरोवर द्वार तक की यात्रा डेढ़ किलोमीटर कम हो जाएगी। फिलहाल सुरक्षा कारणों से पुल को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है और रेलिंग में मौजूद गैप को भरने का कार्य तेजी से जारी है। उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने स्वयं गुरुवार रात्रि में पुल का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को सुरक्षा कार्य और अंतिम सफाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
आने वाले दिनों में जब सम्राट अशोक ब्रिज श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा, तब यह न केवल महाकाल महालोक की शोभा को और बढ़ाएगा, बल्कि लाखों भक्तों को उनकी आस्था की यात्रा में सहजता और आनंद का नया अनुभव भी कराएगा।