- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रिमी सेन पहुंचीं महाकाल मंदिर, 10 मिनट तक किया जाप!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर, आस्था और श्रद्धा का अद्वितीय स्थल है, जहां हर कदम पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद मिलता है। यह मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, और यहां की भस्म आरती, जो एक अलौकिक अनुभूति है, श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है, जहां हर दिन लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आते हैं। और सिर्फ आम श्रद्धालु ही नहीं, यहां वीआईपी और वीवीआईपी भक्तों का भी ताता रहता है। फिल्मी सितारे, बड़े उद्योगपति, और राजनेता भी भगवान महाकाल के दर पर नतमस्तक होते हैं।
इसी कड़ी में आपको बता दें सोमवार के दिन ‘गोलमाल’, ‘हंगामा’ और ‘क्योंकि’ जैसी हिट फिल्मों में अपने दमदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रिमी सेन ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। करीब 10 मिनट तक रिमी ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया। इसके बाद उन्होंने नंदी जी से मुराद मांगी और फिर देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन किए।
इस मौके पर रिमी सेन ने महाकाल मंदिर की व्यवस्था की सराहना की और युवाओं को तनाव से मुक्त रहने की सलाह दी।