- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन पहुंची फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा, श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर बाबा महाकाल के दर्शन किए; पहले भी महाकाल मंदिर आ चुकी हैं जया
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर की महिमा के बारे में कई पुराणों में विस्तार से बताया गया है। कई संस्कृत कवियों ने इस मंदिर को अपनी कविताओं में भावनात्मक रूप से समृद्ध किया है। उज्जैन भारतीय समय की गणना का एक महत्वपूर्ण केंद्र था और महाकाल को यहाँ का विशेष देवता माना जाता है। ऐसे में यहाँ श्रद्धालुओं के साथ ही वीवीआईपी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
बता दें, रविवार को फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर जाकर बाबा का पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान किया और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। बता दें, जया प्रदा चार महीने पहले गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं और भगवान महाकाल के दर्शन किए थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब भी मैं यहां आती हूं, मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे मैं भगवान के सामने हूं, जैसे उन्हें छू रही हूं। उनका आशीर्वाद पाकर मैं सच में धन्य महसूस करती हूं।