- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए ‘गदर 2’ के अभिनेता उत्कर्ष शर्मा, लगभग दो घंटे तक महाकाल की भक्ति में दिखे लीन; उत्कर्ष बोले- मेरे लिए बेहद अद्भुत अनुभव!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी अद्वितीय है। हर दिन यहां आस्था की अविरल गंगा बहती है, और लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। भोर की भस्म आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर की सबसे प्रमुख विशेषता है। यह आरती विश्वभर में प्रसिद्ध है और इसे देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां आते हैं। मंदिर का आकर्षण इतना प्रबल है कि यहां आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी और वीवीआईपी भक्त भी नियमित रूप से दर्शन के लिए आते हैं। चाहे वह फिल्मी सितारे हों, राजनेता हों, या बड़े उद्योगपति, सभी महाकाल के आशीर्वाद के लिए यहां नतमस्तक होते हैं।
इसी कड़ी में आपको बता दें कि प्रसिद्ध फिल्म गदर-2 के अभिनेता उत्कर्ष शर्मा बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती में उत्कर्ष शर्मा ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। लगभग दो घंटे तक वह पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती में शामिल रहे। आरती समाप्त होने के बाद, उन्होंने नंदी जी का पूजन किया और देहरी से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। महेश पुजारी और पुरोहित पीयूष व विपुल चतुर्वेदी ने उत्कर्ष का पूजन करवाया।
इस अवसर पर उत्कर्ष शर्मा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा, “श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने यहां इतनी अच्छी व्यवस्था की है कि भक्त बहुत आसानी से बाबा के दर्शन कर सकते हैं। मेरे लिए यह अनुभव बेहद अद्भुत था। हर भक्त को यहां आकर भस्म आरती में शामिल होना चाहिए, तभी उन्हें अहसास होगा कि यह दुनिया की कितनी अनोखी जगह है।” भस्म आरती की विशेषता पर बात करते हुए उत्कर्ष ने कहा, “यह एकमात्र स्थान है, जहां ऐसी आरती देखने को मिलती है। महाकाल के दरबार में आना और इस आरती का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।