- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
उज्जैन में महाकाल-गौरी विवाह का भव्य आयोजन: 6 मार्च को होगा बाबा महाकाल और माता पार्वती का भव्य विवाह रिसेप्शन, देव-दानव संग निकलेगी महाकाल की अलौकिक बारात
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की पावन धरा पर एक बार फिर भक्ति और उल्लास की गूंज सुनाई दे रही है। बाबा महाकाल और माता पार्वती के पावन विवाह का 25वां वर्ष भव्य रूप से मनाया जा रहा है। जी हाँ, उज्जैन में भक्तों का उत्साह चरम पर है, क्योंकि बाबा महाकाल और माता पार्वती के विवाह रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भव्य आयोजन 6 मार्च को होगा, जिसके चलते पूरे अवंतिका नगर में पीले चावल के साथ निमंत्रण भेजे जा रहे हैं, जिसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं सहित समस्त श्रद्धालु आमंत्रित हैं।
मांगलिक रस्मों की शुरुआत
5 मार्च को सुबह 10 बजे गणपति पूजन से इस मंगल उत्सव की शुरुआत होगी। दोपहर 2 बजे महिलाएं हल्दी और मेंहदी की रस्म निभाएंगी, जिससे माहौल भक्ति और उल्लास से भर उठेगा। फिर 6 मार्च को दोपहर 1 बजे नगरकोट से भगवान शिव की अनोखी बारात निकलेगी, जिसमें नंदी महाराज पर विराजमान बाबा महाकाल के साथ भूत, प्रेत, पिशाच, डाकिनी और शाकिनी बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करेंगे! यह अलौकिक नज़ारा श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर देगा।
विवाह के बाद एक राजसी रिसेप्शन दिया जाएगा। इस भव्य रिसेप्शन में भक्तों के लिए शुद्ध घी की पूरियां, नुक्ती, खोपरा पाक, चक्की, भजिए, सेव, रायता और विभिन्न मिठाइयां परोसी जाएंगी।