- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
विक्रमोत्सव के तहत चैत्र प्रतिपदा पर उज्जैन में होंगे भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि; महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल और श्रीमहाकाल महालोक में लाइट एंड साउंड शो का होगा शुभारंभ
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन, जो सनातन संस्कृति का एक अद्भुत केंद्र है, इस वर्ष 30 मार्च को विक्रमोत्सव के पावन अवसर पर एक बार फिर भव्य आयोजनों का साक्षी बनने जा रहा है। इस विशेष दिन को और भी दिव्य और यादगार बनाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की है। चैत्र प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर उज्जैन में आयोजित होने वाले विक्रमोत्सव के कार्यक्रमों में केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस ऐतिहासिक उत्सव में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एवं अन्य आमंत्रित अतिथिगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि भारत की प्राचीन परंपरा, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
विक्रम संवत् की शुरुआत चैत्र प्रतिपदा से होती है, और इसी दिन को ऐतिहासिक दृष्टि से राजा विक्रमादित्य के शासनकाल का प्रारंभ भी माना जाता है। उज्जैन, जो विक्रमादित्य की नगरी रही है, इस दिन को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी में है। इस वर्ष के आयोजन की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
-
विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम – इस आयोजन में भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम इस अवसर की भव्यता को बढ़ाएंगे।
-
महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का उद्घाटन – उज्जैन के ऐतिहासिक महत्व को और अधिक बढ़ाने के लिए ‘महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल’ का शुभारंभ किया जाएगा। यह होटल प्राचीन और आधुनिक स्थापत्य कला का संगम होगा, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
-
श्रीमहाकाल महालोक में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ – भगवान महाकालेश्वर की नगरी में भव्य ‘लाइट एंड साउंड शो’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उज्जैन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को आकर्षक दृश्यों और ध्वनि प्रभावों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। यह शो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक दिव्य अनुभव प्रदान करेगा।
इन सभी कार्यक्रमों में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, 30 मार्च से ही 30 जून-2025 तक पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेश की नदियों, जल संरचनाओं के संरक्षण- संवर्धन का कार्य प्रदेश स्तर पर किया जायेगा। इस महती आयोजन का समापन गंगा दशहरा पर विगत वर्षानुसार विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजन के साथ होगा।
उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाने की घोषणा की थी। उन्होंने मंत्रियों से भी आग्रह किया कि वे 30 मार्च को पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले गुड़ी पड़वा महोत्सव में शामिल हों।
गौरतलब है की, मुख्यमंत्री द्वारा पहले शुरू किये गये विक्रमोत्सव को 2024 में Largest Religious Festival in Asia का wow अवार्ड भी मिला है। वर्ष 2023 में यह आयोजन 33 दिन का था जो वर्ष 2024 में 42 दिन का हुआ। इस वर्ष 2025 में यह आयोजन 101 दिन से अधिक का प्रस्तावित है। शुरू के वर्षों में महज यह सांस्कृतिक आयोजन भर था, लेकिन अब यह सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत और विकास के बहुत से आयामों का आयोजन बन चुका है।