- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
उज्जैन में वैश्विक चेतना का महामिलन! 14-16 फरवरी 2025 – उज्जैन बनेगा वैश्विक ज्ञान और योग का केंद्र, 22 देशों के विचारक, योग गुरु और आध्यात्मिक नेता होंगे एकत्रित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की पावन धरती एक बार फिर एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है! बता दें, 14 से 16 फरवरी 2025 तक कालिदास अकादमी में “वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 2025” होने जा रहा है, जहां 22 देशों के योग गुरु, आध्यात्मिक नेता, विचारक, प्रोफेसर और विद्वान एक साथ आएंगे।
इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य “शांति की संस्कृति स्थापित करना” है। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, योग, पारिस्थितिक संतुलन, शिक्षा और स्थायी अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। यह आयोजन न केवल ज्ञान और विचारों का संगम होगा, बल्कि एक नए युग की शुरुआत भी करेगा।
इस आयोजन की विशेषता यह भी है कि सभी 22 देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने देश से जल लेकर आएंगे और इसे भगवान महाकाल को अर्पित करेंगे। इस महोत्सव में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ संगीत की मधुरता भी जुड़ने जा रही है। 14 फरवरी की शाम, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी भक्ति और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति देंगे, जो इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना देगी।