- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
गुजरात के मंत्रियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में किया दर्शन, धोती सोला पहनकर पहुंचे मंत्रीगण; भगवान महाकाल से लिया आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
आज गुरुवार को गुजरात प्रदेश के दो प्रमुख मंत्रियों, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और कृषि, ऊर्जा व पेट्रोकेमिकल राज्यमंत्री मुकेश पटेल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों मंत्री विशेष रूप से धोती-सोला पहनकर मंदिर पहुंचे।
गुजरात से आए दोनों मंत्रियों ने सबसे पहले नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया। पूजन के बाद, नंदी जी का पूजन किया और यहीं पर भगवान महाकाल की आराधना की। मंदिर के राजेश पुजारी ने विधिपूर्वक इस पूजन की प्रक्रिया संपन्न करवाई, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण बना।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अभिषेक शर्मा और सौरभ ओझा ने गुजरात के इन दोनों मंत्रियों का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ ने मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।