- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
श्री महाकालेश्वर मंदिर में हेल्थ चेकअप कैंप: 118 कर्मचारियों के लिए गए ब्लड सैंपल, सीबीसी से एचआईवी तक 18 टेस्ट शामिल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया, जिसमें मंदिर के अधिकारियों, पुजारियों, पुरोहितों और कर्मचारियों सहित कुल 118 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि के नेतृत्व में एक अनुभवी टीम ने सभी कर्मचारियों के ब्लड सैंपल लिए। इन सैंपलों की सीबीसी, ब्लड शुगर, लिवर फंक्शन और एचआईवी सहित 18 प्रकार की महत्वपूर्ण जांच की जाएगी।
यह शिविर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक महाकाल महालोक के मानसरोवर भवन में स्थित मंदिर समिति के चिकित्सालय में आयोजित किया गया। वहीं, मंदिर की चिकित्सा इकाई के डॉ. देवेन्द्र परमार ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति नियमित रूप से इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन करती है, ताकि मंदिर परिवार के हर सदस्य की सेहत पर ध्यान रखा जा सके। इस बार, मंदिर समिति और केएसएस कंपनी के कर्मचारियों की जांच की गई है।