- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उज्जैन में MP की पहली मेडिसिटी का भूमि-पूजन, बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का भूमि-पूजन करेंगे। यह परियोजना प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान करेगी और उज्जैन को चिकित्सा हब के रूप में स्थापित करेगी।
14.97 एकड़ जमीन पर 592.3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस चिकित्सा महाविद्यालय में 550 बेड की सुविधा होगी, जिसमें 150 मेडिकल छात्रों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह परियोजना अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगी, जो इसे प्रदेश का एक अग्रणी चिकित्सा केंद्र बनाएगी।
वहीं, उज्जैन में बनने जा रही मध्यप्रदेश की पहली मेडिसिटी स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया आयाम जोड़ने के लिए तैयार है। मेडिसिटी में सुपर स्पेशियलिटी और मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर, फार्मेसी, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान केंद्र, विभिन्न उपचार के लिए वेलनेस सेंटर, आयुष अस्पताल, पैरामेडिकल कॉलेज, एकीकृत और समग्र स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाएं, और इको-फ्रेंडली इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने की सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा, लगातार 24 घंटे आपातकाल सेवा देने वाले इस अस्पताल में जनरल और सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी भी होंगे।
मेडिसिटी और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का भूमि-पूजन करने के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. यादव टॉवर चौक पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
बता दें, उज्जैन में बनने जा रही यह मेडिसिटी न केवल चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि इसे चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र भी बनाएगी।