- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
नागदा में दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक पर बैठे युवक पर अचानक गिरी दीवार, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर; सिर पर आई चोट और पैर हुआ फ्रैक्चर
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के नागदा में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। एक कॉलोनी की बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई और इसके नीचे एक युवक दब गया। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि अनिल मालवीय, जो माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है, गवर्नमेंट कॉलोनी रोड पर अपनी बाइक पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके चेहरे पर किसी चिंता या भय के कोई निशान नहीं थे, क्योंकि उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है। वह सामान्य रूप से कॉल पर व्यस्त था कि तभी, बिना किसी चेतावनी के, उसके पीछे खड़ी लंबी और भारी बाउंड्री वॉल तेजी से हिली और कुछ ही सेकंड में सीधे उसके ऊपर गिर पड़ी। जिसके बाद पास खड़े लोगों ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर मलबे को हटाना शुरू किया और उसे बाहर निकाला।
अनिल को आनन-फानन में जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। बता दें, अनिल के सिर पर चोट आई है, पैर फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में अनिल की बाइक और एक अन्य बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।