- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
23 अगस्त को उज्जैन समेत MP के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, निचली बस्तियों में खतरा बढ़ा; उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटे में 44.2 मिमी बारिश दर्ज!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पर है। लगातार सक्रिय ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उज्जैन भी शामिल है। वहीं, श्योपुर, नीमच और मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी दी गई है।
उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटे में 44.2 मिमी बारिश दर्ज
कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उज्जैन जिले में औसत 44.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही अब तक जिले में कुल 509.1 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 506.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
-
उज्जैन तहसील – 48.0 मिमी
-
घट्टिया – 30.0 मिमी
-
खाचरोद – 30.0 मिमी
-
नागदा – 31.2 मिमी
-
बड़नगर – 7.0 मिमी
-
महिदपुर – 70.0 मिमी
-
झारड़ा – 45.0 मिमी
-
तराना – 83.3 मिमी
-
माकड़ोन – 53.2 मिमी
तराना और महिदपुर तहसील में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को श्योपुर, नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, आगर-मालवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट सहित 25 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट लागू रहेगा।
उज्जैन पर भी खतरे की घंटी
मौसम विभाग के मुताबिक, उज्जैन समेत धार और श्योपुर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश दर्ज हो सकती है। भारी वर्षा की स्थिति में निचली बस्तियों में जलभराव और छोटे पुल-पुलियों पर पानी आने की आशंका है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया है।
23 अगस्त को उज्जैन समेत पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। उज्जैन जिले में पहले से औसत से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है, ऐसे में आने वाले 48 घंटे बेहद अहम रहेंगे।