- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
हेमंत खंडेलवाल ने संभाली MP प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी, बाबा महाकाल के दर्शन से की शुरुआत; उज्जैन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर अपने प्रथम उज्जैन आगमन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। अध्यक्ष बनने के बाद खंडेलवाल की यह पहली आध्यात्मिक यात्रा थी, जिसे उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन से शुरू किया। मंदिर पहुंचते ही खंडेलवाल ने भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उनके साथ उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाबा महाकाल के दरबार में उपस्थित होकर खंडेलवाल ने अपने नए दायित्व की शुरुआत धार्मिक भावभूमि से करते हुए जनसेवा और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
बाबा के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा, “यह जिम्मेदारी मुझे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विश्वास से मिली है। मेरी कार्ययात्रा की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से हुई है। मैं चाहता हूं कि बाबा की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हम प्रदेश को और बेहतर दिशा में ले जाएं।” जब उनसे भाजपा की नई टीम के गठन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने संक्षेप में कहा कि “यह आगे देखा जाएगा।”
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। उनके उज्जैन प्रवास के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने नानाखेड़ा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया। इसके पश्चात वे कालिदास अकादमी पहुंचे, जहां भाजपा नगर संगठन द्वारा उनके स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। महापौर मुकेश टटवाल, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत कर अपनी एकजुटता और समर्थन प्रकट किया।