- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन के 5 एसडीआरएफ जवानों का साहसिक कार्य, बचाईं 120 जिंदगियां; उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने किया सम्मानित!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के रामघाट समेत अन्य घाटों पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। इस दौरान कई लोग नदी के गहरे पानी में चले जाते हैं और उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। इन घटनाओं के दौरान, एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम समय रहते लोगों की जान बचाने के लिए तत्पर रहती है।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार को ऐसे ही 5 जवानों को सम्मानित किया जिन्होंने पिछले एक वर्ष में 120 डूबती हुई जिंदगियों को बचाया। यह कदम उज्जैन पुलिस के “जन-जन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” के मंत्र को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है जब जिला स्तर पर जवानों के साहसिक कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड की एसडीआरएफ टीम के इन पांच जवानों ने पिछले वर्ष में 120 डूबते हुए लोगों की जान बचाई। पुलिस प्रशासन ने इन जवानों को उनके अद्वितीय साहस और कर्तव्य परायणता के लिए सम्मानित किया।
एसपी प्रदीप शर्मा ने इन पांचों जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके नाम जीवन रक्षा पदक के लिए शासन को प्रस्तावित किया। एसपी ने कहा कि इन जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की रक्षा की और यह कार्य केवल कर्तव्य नहीं बल्कि मानवीय संवेदना और साहस का प्रेरणादायी उदाहरण है।
सम्मानित जवान और उनकी बचाई गई जिंदगियां
-
विजेंद्र सिंह – 35 लोगों की जान बचाई
-
धर्मेंद्र – 26 लोगों की जान बचाई
-
विजयपाल सिंह – 19 लोगों की जान बचाई
-
देवेंद्र झाल – 15 लोगों की जान बचाई
-
शुभम रायकवार – 25 लोगों की जान बचाई
मांग की जा रही है राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता
यह सम्मान जिला स्तर पर किया गया है, लेकिन अब पुलिस विभाग और प्रशासन इन जवानों के साहसिक कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।