- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
कब तक होगी सुरक्षा की अनदेखी? उज्जैन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, पिता और बेटी की मौत!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एमआर-5 रोड पर कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक शेख जीशान और उसकी छह माह की बेटी अनाविया की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जीशान अपने परिवार के साथ ससुराल से लौट रहा था। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जबकि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जीशान और उसकी बेटी की जान चली गई, जबकि पत्नी शहाना और बेटा आरिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय निवासियों ने एमआर-5 रोड पर चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन ने आज तक स्पीड ब्रेकर या संकेतक नहीं लगाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि चार लोगों की मौत पहले भी हो चुकी है।
वहीं, करीब एक घंटे तक चले चक्का जाम को खुलवाने के लिए आए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्का जाम खोल दिया गया।
ये है पूरा मामला:
शुक्रवार रात ऑटो चालक शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30), बेटे आरिल और 6 महीने की बेटी अनाविया के साथ ससुराल तोपखाने गए थे। जब वे देर रात ढांचा भवन के पास लौट रहे थे, तो आलोक इंटरनेशनल स्कूल के सामने मुड़ते समय उनकी गाड़ी को एक कार, जिसका नंबर MP 13 ZM 9406 था, ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे के समय कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद जीशान और उसकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े, जबकि बच्चे ऑटो में फंस गए। इस घटना में जीशान और उसकी 6 महीने की बेटी की जान चली गई। मां और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।