- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
महाकाल मंदिर में अवैध दर्शन घोटाला: रितेश शर्मा न्यायिक हिरासत में, तीन नए नाम उजागर
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल मंदिर में अवैध तरीके से दर्शन कराने और रुपए लेकर दर्शन करने के आरोपी रितेश शर्मा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रितेश शर्मा, जो भस्म आरती प्रभारी था, दो दिन के पुलिस रिमांड पर था, और अब उसे रिमांड समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बता दें, भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जिसके बाद महाकाल मंदिर के दो कर्मचारियों सहित एक मीडिया कर्मी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। इसी मामले में पुलिस ने महाकाल मंदिर के दो कर्मचारियों विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की जा रही इस जांच में अब तक कई अहम नाम सामने आए हैं, जिनमें ट्रैवल संचालक, फूल प्रसादी के लोग और निजी गार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा मीडिया का दुरुपयोग करने वाले कुछ कर्मियों के नाम भी उजागर हुए हैं।
इससे पहले, मंदिर के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिनमें जिला प्रोटोकॉल प्रभारी अभिषेक भार्गव, दर्शन प्रभारी राजेंद्र सिसौदिया, आईटी प्रभारी राजकुमार सिंह और मंदिर में आउटसोर्स कंपनी के दो कर्मचारी ओम प्रकाश माली और जितेंद्र परमार शामिल थे। इन सभी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं, और पुलिस की कार्यवाही जारी है।