- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के एक विशेष आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला, जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचीं। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंची टीम ने नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ भस्म आरती का दिव्य स्वरूप देखा। इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर आध्यात्मिक शांति और भक्ति स्पष्ट दिखाई दी। करीब दो घंटे तक चली इस विशेष आरती में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य पूरी श्रद्धा के साथ शामिल रहे।
तड़के मंदिर पहुंची टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी रहीं मौजूद
मंदिर सूत्रों के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य सुबह लगभग 3 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ कोचिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।
इस दौरान प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदिनी, सचिन, पूर्वा, यस्तिका, शैफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने सहित अन्य खिलाड़ी और सदस्य भी मंदिर पहुंचे। सभी ने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
भक्ति में लीन दिखीं महिला खिलाड़ी, दो घंटे तक देखा भस्म आरती का दिव्य स्वरूप
महाकाल मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होने के दौरान महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल की आराधना और आरती का अलौकिक दृश्य देखा।
करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं खिलाड़ियों ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। महाकाल की भस्म आरती देशभर ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विशेष धार्मिक महत्व रखती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होने उज्जैन पहुंचते हैं।
नंदी पूजन के बाद चांदी द्वार से किया जल अर्पण
भस्म आरती संपन्न होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने मंदिर परंपरा के अनुसार नंदी हॉल में पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कही।
इसके पश्चात टीम ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन और पूजन की यह प्रक्रिया पूरी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार संपन्न हुई।
मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान
भस्म आरती और दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मंदिर समिति ने खिलाड़ियों और टीम सदस्यों का सम्मान भी किया।
महाकाल मंदिर में समय-समय पर देश-विदेश की कई प्रसिद्ध हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदगी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही।