- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भारत की एयर स्ट्राइक से PoK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह: Operation Sindoor के बाद उज्जैन में जश्न, महाकाल मंदिर में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री महाकाल’ के गूंजे जयकारे, भगवान शिव को सिंदूर और तिरंगा किया अर्पित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भारत ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे की गई। भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर स्ट्राइक में कम से कम 30 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई 15 दिन पहले हुए पहलगाम हमले के जवाब में की गई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
जैसे ही यह खबर उज्जैन पहुंची, महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच जोश और गर्व की लहर दौड़ गई। मंदिर परिसर भारत माता की जय और जय श्री महाकाल के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और तिरंगा लहराकर जश्न मनाया। भस्म आरती के दौरान लोगों ने देश के जवानों की सुरक्षा और विजय के लिए भगवान महाकाल से विशेष प्रार्थनाएं कीं।
महाकाल मंदिर के पुजारियों ने विशेष जलाभिषेक कर भगवान शिव को सिंदूर और तिरंगा अर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज देश के रक्षक सैनिकों की जीत का दिन है और महाकाल की कृपा से भारत ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। इस दौरान मंदिर में मौजूद महिलाओं ने भी ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत’ पाकिस्तान को बताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
उधर, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के सेठी नगर स्थित निवास पर देर रात से ही जश्न का माहौल बन गया। महिलाएं, बच्चे, युवतियां और खिलाड़ी ढोल-नगाड़ों के साथ वहां एकत्र हुए और आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई का उत्सव मनाया। सांसद फिरोजिया भी खुद को रोक नहीं पाए और सभी के साथ झूमते नजर आए। उन्होंने मिठाई बांटी और कहा – “26 लोगों की शहादत का बदला लेने वालों को पूरा भारत सलाम करता है। पीएम मोदी ने फिर दिखा दिया कि वह जो कहते हैं, वो करते हैं।”