- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
मीडिया हाउस मालिक और कॉटन व्यापारी पर IT का शिकंजा, दस्तावेजों की जांच जारी: इंदौर और भीकनगांव में इनकम टैक्स की रेड, बड़े खुलासों की उम्मीद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
इंदौर और खरगोन के भीकनगांव में मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे शहर में हलचल मच गई। सबसे बड़ी कार्रवाई इंदौर के मीडिया हाउस मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदयेश दीक्षित और अवधेश दीक्षित के ठिकानों पर हुई। सूत्रों के मुताबिक, दीक्षित परिवार मैरिज एनिवर्सरी का जश्न मनाकर रात 2 बजे घर लौटा ही था कि कुछ घंटों बाद इनकम टैक्स की टीम उनके दरवाजे पर दस्तक दे दी। यही नहीं, दो दिन बाद पड़ोसी के घर शादी है, जिसकी तैयारियां भी उनके घर चल रही थीं – लेकिन इनकम टैक्स की रेड ने माहौल ही बदल दिया।
चूँकि दीक्षित रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं, उनके परिवार की ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि. नामक बड़ी कंपनी है। ऐसे में आईटी टीम ने ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि. समेत कई ठिकानों पर छानबीन की। यह चौथी बार है जब उनके ठिकानों पर छापा मारा गया है।
वहीं, दूसरी ओर भीकनगांव में झिरन्या रोड स्थित अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक राम स्वरूप अग्रवाल के यहां भी इनकम टैक्स की टीम पहुंची। उनका ऑर्गेनिक कॉटन और जमीनों की खरीदी-बिक्री का बड़ा कारोबार है। टीम ने मुनीम को तलब कर दस्तावेजों की जांच शुरू की। 12 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी खातों और बही-खातों को खंगाल रहे हैं।
बता दें, इन छापों से शहर में हलचल मची हुई है। दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस रेड में क्या खुलासे सामने आते हैं।