- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
बाबा महाकाल की शरण में पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन, भोग आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से पूजा-अर्चना की।
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल की भोग आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह के देहरी से पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। इस दौरान, जशोदा बेन ने कुछ समय नंदी हॉल में भी ध्यान लगाया और भगवान महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बता दें, जशोदा बेन की महाकाल के प्रति गहरी श्रद्धा है और वे पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने मंदिर में जल अर्पित करते हुए पूजन और अभिषेक किया। उन्होंने नंदी हॉल और मंदिर की देहरी से बाबा महाकाल की पूजा की, जो उनके अडिग श्रद्धा और मंदिर के प्रति सम्मान को दर्शाता है। वहीं, मंदिर समिति ने जशोदा बेन का सम्मान करते हुए उन्हें भगवान महाकाल पर चढ़ा हुआ वस्त्र और पुष्प माला भेंट की।
जानकारी के लिए आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन बुधवार रात गुजरात से इंदौर पहुंचीं थीं। गुरुवार को उन्होंने इंदौर के साउथ तुकोगंज में स्थित प्रसिद्ध नाथ मंदिर जाकर माधवनाथ महाराज की विधिपूर्वक पूजा की थी। जशोदा बेन इससे पहले 2017 में इंदौर आई थीं, जब उन्होंने एक सामाजिक सम्मेलन में भाग लिया था।