- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की पावन धरती पर शनिवार सुबह आध्यात्मिक माहौल उस समय और अधिक खास हो गया, जब देश की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। तड़के उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में पहुंचकर वे कुछ समय के लिए नंदी हॉल में बैठीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल का स्मरण करते हुए जाप किया और नंदी जी का श्रद्धापूर्वक पूजन किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जल अर्पित कर भगवान महाकाल का अभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजन के दौरान मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया। जया किशोरी ने शांत भाव से भगवान के समक्ष समय बिताया और उज्जैन की इस आध्यात्मिक ऊर्जा को अनुभव किया। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में आना उनके लिए हमेशा एक विशेष अनुभव रहता है।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इस अवसर पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान भी किया गया। उन्होंने कहा कि वे पहले भी महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल हो चुकी हैं और आगे भी समय-समय पर यहां आकर भगवान के दर्शन करना चाहेंगी। जया किशोरी ने भगवान महाकाल से समस्त देश और दुनिया के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।