- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन में 28 सितंबर को इतिहास रचेगा कन्या पूजन: CM समेत 30 विधायक, 10 सांसद और 50 संत करेंगे 25 हजार बेटियों का सामूहिक पूजन, 5000 से ज्यादा वॉलिंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में इस बार नवरात्र पर्व बेहद खास होने जा रहा है। 28 सितंबर को शहर गवाह बनेगा एक ऐतिहासिक आयोजन का, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ 30 विधायक, 10 सांसद, 5 मंत्री और करीब 50 साधु-संत मिलकर 25 हजार कन्याओं का पूजन करेंगे। उज्जैन के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब इतनी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा एक साथ कन्या पूजन में शामिल होंगे।
121 स्थानों पर होगा कन्या पूजन
विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने जानकारी दी कि पूरे शहर में 121 स्थानों पर एक साथ कन्या पूजन का आयोजन होगा। इन स्थानों का चयन धर्मशालाओं, सामुदायिक भवनों और चौड़ी सड़कों पर सुविधा के अनुसार किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन मिलकर काम कर रहे हैं।
5000 से अधिक वॉलिंटियर्स की तैनाती
आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 5000 से अधिक वॉलिंटियर्स जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर 13 वर्ष तक की कन्याओं का पंजीयन कर रहे हैं ताकि हर स्थान पर व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें।
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कार्यक्रम
यह भव्य आयोजन रविवार 28 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। तय समय में सभी 121 स्थानों पर एक साथ कन्या पूजन किया जाएगा, जिससे पूरा शहर एक अनूठे धार्मिक वातावरण में डूब जाएगा।
संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा
कन्या पूजन के साथ-साथ कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों से एक संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा। इसमें मिट्टी की प्रतिमा खरीदने और उसे नदियों में विसर्जित करने, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने, उज्जैन को स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त बनाने के साथ-साथ ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ अभियान का सहभागी बनने का प्रण लिया जाएगा।