- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल की शरण में पहुंचे KGF स्टार यश, भस्म आरती में हुए शामिल; बोले—यहां की ऊर्जा अलौकिक है!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और भारी भरकम डायलॉग्स से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले KGF फेम सुपरस्टार यश सोमवार सुबह उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यश यहां तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और पूरे समय बाबा महाकाल की भक्ति में रमे नजर आए।
बता दें, सुबह चार बजे यश मंदिर पहुंचे और पूरी धार्मिक परंपरा के अनुसार धोती और सोला पहनकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। सिर पर चंदन का तिलक लगाए यश का अंदाज़ पूरी तरह आध्यात्मिक भाव में डूबा हुआ था। उनके साथ उनके कुछ करीबी मित्र भी मौजूद थे, लेकिन हर किसी का ध्यान सिर्फ बाबा महाकाल की भक्ति और यश की श्रद्धा पर टिका रहा।
भस्म आरती के दौरान यश ने श्रद्धा और शांत भाव से पूजन में भाग लिया। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में उन्हें पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आकाश पुजारी द्वारा उन्हें विधिवत मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित कराया गया। पूरे लगभग दो घंटे तक यश मंदिर परिसर में मौजूद रहे और हर क्षण महाकाल की दिव्यता का अनुभव करते रहे।
पूजन उपरांत महाकाल मंदिर समिति की ओर से यश का सम्मान भी किया गया। उन्हें भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर मंदिर की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया गया। सम्मान के बाद यश ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा,
“यहां आकर बहुत खुशी हुई, दर्शन अत्यंत भव्य और आत्मिक शांति देने वाले रहे। इस मंदिर की पॉजिटिव एनर्जी बिल्कुल अलग है। यहां आकर लगता है कि भक्त जो भी मनोकामना लेकर आता है, वह जरूर पूरी होती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।”
वहीं, उज्जैन यात्रा के दौरान यश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी सौजन्य भेंट की थी, जिसकी तस्वीरें मुख्यमंत्री के आधिकारिक हैंडल पर शेयर की गई हैं। पोस्ट में लिखा है, “आज उज्जैन में लोकप्रिय अभिनेता श्री @TheNameIsYash ने सौजन्य भेंट की। अपने उत्कृष्ट अभिनय से आप फिल्म जगत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं, मेरी यही शुभकामनाएं हैं।”