- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
महिदपुर में मिला तेंदुए का शव, इलाके में दहशत: वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के महिदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ वन विभाग को सतर्क कर दिया है बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार सुबह महिदपुर के झारखेड़ी गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर बैजनाथ के पास एक तेंदुए का शव मिला। वह भी ऐसे क्षेत्र में जहां न तो जंगल है, न ही पहले कभी तेंदुए की मौजूदगी दर्ज हुई। ग्रामीणों की सूचना पर उज्जैन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तेंदुए के शरीर के सभी अंग – दांत, नाखून और पूंछ – सुरक्षित हैं। जिससे साफ है कि तेंदुए का शिकार नहीं किया गया। डीएफओ पीडी गेब्रियल ने मौके पर जानकारी दी कि तेंदुए के शरीर पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान भी नहीं हैं। आसपास की झाड़ियों और इलाके की सघन तलाशी ली गई, लेकिन वहां न किसी शिकारी के कदमों के निशान थे, न किसी अन्य हिंसक मुठभेड़ के सबूत।
महिदपुर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया और तेंदुए के शव से विसरा भी लिया गया है। प्राथमिक जांच में मौत नेचुरल लग रही है, लेकिन सवाल अब भी वही है – “तेंदुआ यहां आया कैसे?” बैजनाथ क्षेत्र के आस-पास कोई घना जंगल नहीं है और ना ही पहले कभी तेंदुए की मूवमेंट की कोई आधिकारिक रिकॉर्डिंग हुई है। तो क्या तेंदुआ किसी दूसरे क्षेत्र से भटक कर आया था? या फिर किसी ने जानवर को मारकर यहां लाकर फेंका? इन सभी पहलू पर वन विभाग जांच कर रहा है।