- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
ATM की तरह अब श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगेगी लड्डू की मशीन, रुपए डालते ही मिलेगा लड्डू का प्रसाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए एटीएम मशीन की तरह लड्डू की मशीन लगने जा रही है, जिसमें रुपए डालने के बाद भक्तों को लड्डू प्रसादी मिल सकेगा।
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के एक दानदाता ये मशीन लगवा रहे हैं। शुरुआत में सभी आठ काउंटर पर ये मशीनें लगेंगी। इसमें रुपए डालने पर लड्डुओं का पैकेट निकलेगा।
बता दें, आमतौर पर महाकाल मंदिर में रोजाना 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसादी की खपत होती है। लेकिन महाशिवरात्रि, नाग पंचमी या फिर श्रावण माह में लड्डू प्रसादी की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि मंदिर समिति रोजाना 50 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसादी बनवाकर रखती है और इन्हीं दिनों में भक्तों की भीड़ अधिक होने की वजह से 8 की जगह 15 लड्डू प्रसादी के काउंटर लगाए जाते हैं। ऐसे में आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में लड्डुओं की ATM मशीन लगने जा रही है।