- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
उज्जैन के बिछड़ोद में लव जिहाद का मामला: वीडियो वायरल के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी के घर में लगाई आग; तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बिछड़ोद में लव जिहाद के एक सनसनीखेज मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को गांव में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गांव की एक हिंदू युवती एक मुस्लिम युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। इस वीडियो के वायरल होते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो देर रात तक हिंसक रूप ले गया।
ग्रामीणों ने सोमवार को दो युवकों – फरमान और उसके एक साथी को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ करते हुए उनके मोबाइल फोन की तलाशी ली। इस दौरान ग्रामीणों को मोबाइल में कई अश्लील फोटो और वीडियो मिले, जिनमें कथित रूप से गांव की ही कुछ लड़कियाँ नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं, मोबाइल में कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी मिलीं, जो इस मामले को और भी गंभीर बना रही थीं।
इसके बाद लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया। ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी फरमान को घट्टिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद भी आक्रोश थमा नहीं। ग्रामीणों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मंगलवार को गांव पूरी तरह बंद रखने का आव्हान कर दिया। मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
गुस्साई भीड़ ने फरमान के घर पर पथराव कर दिया और देखते ही देखते घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी मौके पर बुलाई गई, लेकिन तब तक घर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एडिशनल एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि हालात और न बिगड़ें।
एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि इस मामले में कुल सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें फरमान निवासी बिछड़ोद, इकरार निवासी बिछड़ोद, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी और फैज खान शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन का डेटा साइबर एक्सपर्ट की मदद से एनालिसिस किया जा रहा है। फिलहाल बिछड़ोद गांव में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।