- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिलों के अध्यक्ष, उज्जैन में मुकेश भाटी को फिर मिली जिम्मेदारी; ग्रामीण अध्यक्ष बने विधायक महेश परमार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतज़ार के बाद 71 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए नाम शामिल हुए हैं, जबकि कुछ पुराने चेहरों पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। उज्जैन में भी संगठनात्मक समीकरण तय कर दिए गए हैं।
उज्जैन शहर की कमान फिर मुकेश भाटी के हाथ
कांग्रेस ने उज्जैन शहर अध्यक्ष पद पर एक बार फिर मुकेश भाटी को मौका दिया है। भाटी इससे पहले भी 21 मार्च 2024 को शहर अध्यक्ष बनाए गए थे और अब लगातार दूसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके दोबारा नियुक्त होने की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
भाटी के निवास पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जुटे और जश्न मनाया। आतिशबाजी और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। मुकेश भाटी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे 11 साल तक ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और पार्षद भी रह चुके हैं।
ग्रामीण अध्यक्ष बने विधायक महेश परमार
उज्जैन ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी इस बार तराना विधायक महेश परमार को दी गई है। उन्होंने कमल पटेल की जगह ली है। परमार का संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में उनकी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।
इन विधायकों को भी मिली जिला अध्यक्षी
कांग्रेस ने इस लिस्ट में कई विधायकों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
-
गुना: जयवर्धन सिंह (राघौगढ़ विधायक)
-
उज्जैन ग्रामीण: महेश परमार (तराना विधायक)
-
बालाघाट: संजय उईके (बैहर विधायक)
-
डिंडौरी: ओमकार सिंह मरकाम (डिंडौरी विधायक)
-
सतना ग्रामीण: सिद्धार्थ कुशवाह (सतना विधायक)
प्रदेश संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
कांग्रेस का मानना है कि नए जिलाध्यक्ष संगठन में नई ऊर्जा और जोश भरेंगे। कई जिलों में स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी को उम्मीद है कि ये बदलाव आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में संगठन को मज़बूती देंगे।