- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाशिवरात्रि पर उज्जैन में होगा मध्यप्रदेश का पहला भव्य ड्रोन शो: 1000+ ड्रोन से सजेगा उज्जैन का आसमान, बनेगी शिव की दिव्य आकृतियाँ!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
26 फरवरी… वह पावन रात्रि, जब सम्पूर्ण भारत शिवमय होगा! यह सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी ऐतिहासिक रात्रि होगी। एक ऐसा क्षण, जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। बता दें, इस वर्ष की महाशिवरात्रि उज्जैनवासियों के लिए और भी खास होने वाली है, क्योंकि इसी दिन से विक्रमोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ होगा। एक ओर जहां श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि के दिव्य अनुष्ठान होंगे, वहीं दूसरी ओर विक्रमोत्सव के साथ उज्जैन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव भी शुरू होगा।
ऐसे में इस महाशिवरात्रि, उज्जैन के आसमान में एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। जब 1000 से अधिक ड्रोन एक साथ उड़ान भरेंगे और भगवान शिव की दिव्य आकृतियाँ आकाश में उकेरेंगे। बता दें, संस्कृति विभाग के अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक शो की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
यह मध्य प्रदेश का पहला भव्य ड्रोन शो होगा, जिसमें शिवलिंग, त्रिशूल, डमरू और महाकाल जैसे अद्भुत प्रतीक चिह्नों को रंगीन रोशनी से सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह दृश्य भगवान शिव के भजनों के साथ सिंक्रोनाइज्ड होगा, जिससे यह अनुभव और भी आध्यात्मिक और भव्य बन जाएगा।