- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में मध्यप्रदेश की मलखंब टीम का जलवा, 9 में से 7 स्वर्ण पदक जीतकर रचा नया इतिहास; उज्जैन के देवेंद्र और सिद्धि बने सितारे
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
बिहार में 5 से 9 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश की मलखंब टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से देशभर का ध्यान खींचा है। मलखंब की पारंपरिक खेल विधा में एमपी की टीम ने 9 में से 7 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और मलखंब की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला मील का पत्थर भी।
खास बात यह रही कि अंतिम दो दिनों के व्यक्तिगत मुकाबलों में उज्जैन के देवेंद्र पाटीदार और सिद्धि गुप्ता ने ऐसा खेल दिखाया कि हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया।
तकनीकी अधिकारी आशीष मेहता ने इस शानदार प्रदर्शन पर कहा,
“खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान मध्यप्रदेश की मलखंब टीम ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया और देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया।”
पुरुष वर्ग में देवेंद्र पाटीदार ने ऑलराउंड गोल्ड के अलावा पोल मलखंब और हैंगिंग मलखंब में भी स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही उन्होंने रोप मलखंब में रजत पदक हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने भी ऑलराउंड और पोल मलखंब में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उज्जैन के एक और युवा खिलाड़ी यतीन कोरी ने ऑलराउंड प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल और पोल मलखंब में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर उज्जैन के गौरव को और ऊंचा किया।
इस शानदार सफलता पर मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मेनपाल ऐलवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
टीम की इस सफलता के पीछे द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित कोच योगेश मालवीय की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने न केवल तकनीकी रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन का भी बेहतरीन परिचय दिया।