- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
महाकाल लड्डू प्रसाद पर वीडियो विवाद: कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज, इंस्टाग्राम वीडियो के बाद मंदिर समिति ने की कार्रवाई; गुणवत्ता पर उठाए गए थे सवाल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाकालेश्वर मंदिर के श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद को लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक वीडियो अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। उज्जैन के एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा इंस्टाग्राम आईडी _roshan_yadav2 से वीडियो जारी करने के दो दिन बाद महाकाल मंदिर समिति ने महाकाल थाने में आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया है।
वीडियो में क्या कहा गया था
वीडियो में लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसमें लड्डू के टूटे होने की बात कही गई और यह भी दावा किया गया कि प्रसाद ग्रहण करने के बाद एक बालिका की तबीयत खराब हो गई।
मंदिर समिति के अनुसार वीडियो में प्रसाद को बिखेरकर दिखाया गया और स्वास्थ्य खराब होने संबंधी बातें निराधार और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत की गईं।
समिति का आरोप: मंदिर की प्रतिष्ठा को नुकसान
महाकाल मंदिर की ओर से दर्ज एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि 25 फरवरी को सोशल मीडिया पर श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद के संबंध में एक भ्रामक वीडियो वायरल किया गया। यह प्रसाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाता है।
समिति का कहना है कि वीडियो की सामग्री भ्रामक थी और इससे मंदिर की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है।
इंस्टाग्राम आईडी के खिलाफ प्रकरण
मंदिर समिति ने वीडियो प्रसारित करने वाले रोशन यादव की इंस्टाग्राम आईडी (_roshan_yadav22) के खिलाफ महाकाल थाने में मामला दर्ज कराया है।
समिति ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद रागी आटा (मिलेट), गुड़ और शुद्ध घी से तैयार किया जाता है। यह पूरी स्वच्छता और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाया जाता है।
आस्था और स्वास्थ्य का संदर्भ
मंदिर समिति के अनुसार प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस प्रसाद को आस्था और विश्वास के साथ ग्रहण करते हैं। समिति ने कहा कि यह प्रसाद लाखों भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक है।
रागी से तैयार यह श्रीअन्न प्रसाद कैल्शियम, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है और इसे स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा, जबकि सोशल मीडिया पर प्रसाद से जुड़ा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।