- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाकाल मंदिर समिति ने शुरू की खास तैयारियां, प्रवेश द्वार से लेकर नंदीहाल और गर्भगृह को फूलों से सजाया जाएगा
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितंबर को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होंगे। ख़ास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस दौरान उज्जैन आएंगी। यहाँ वे भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी।
वहीं, प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति श्री महाकाल लोक का अवलोकन करते हुए भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगी। इसी बीच जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन करेंगी। हालांकि अभी उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी है। वहीं, राष्ट्रपति के आने-जाने के लिए मार्ग का निर्धारण कर अंतिम निर्णय राष्ट्रपति भवन से आने वाले स्टाफ द्वारा लिया जाएगा।
बता दें, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाकाल मंदिर समिति ने भी खास तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति के आगमन पर मंदिर समिति द्वारा मंदिर के नंदीहाल और गर्भगृह को फूलों से सजाया जाएगा। राष्ट्रपति जिस प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगीं, उस मार्ग से मंदिर के अंदर तक फूलों से सजावट करने के साथ ही रेड कारपेट बिछाया जाएगा।
बता दें, राष्ट्रपति पहली बार उज्जैन ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आ रही हैं। इसके लिए मंदिर में उनके आने वाले प्रवेश द्वार से मंदिर तक सजावट की जाएगी। वहीं भगवान महाकाल के गर्भगृह और नंदी हॉल में फूलों से साज-सज्जा करने के निर्देश मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने दिए हैं।