- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
Mahakaleshwar Jyotirlinga में भक्तों को जल्द मिलेंगे पांच ग्राम चांदी के सिक्के
उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। श्रावण मास में महाकाल दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंदिर समिति 5 ग्राम चांदी का सिक्का उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 17 जुलाई के बाद मंदिर के काउंटरों पर 5 ग्राम के सिक्के उपलब्ध हो जाएंगे। मंदिर समिति भक्तों को 10 ग्राम चांदी का सिक्का 1100 रुपए में विक्रय करती है। परिसर स्थित काउंटर से श्रद्धालु सिक्के खरीदते हैं। भक्तों की मांग को देखते हुए कलेक्टर शशांक मिश्र ने बीते दिनों प्रबंध समिति की बैठक में 5 ग्राम चांदी के सिक्के बनवाने पर सहमति दी थी। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया, संभवत: 5 ग्राम का सिक्का 550 रुपए में विक्रय किया जाएगा।