- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
Mahakumbh 2025: बाबा महाकाल को मिला प्रयागराज कुंभ का न्योता, यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र सिंह और दिनेश सिंह शनिवार को पहुंचे उज्जैन; ‘महाकुंभ -2025’ के सफल आयोजन हेतु की प्रार्थना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सदी के सबसे बड़े प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच महाकाल की नगरी उज्जैन में शनिवार का दिन एक अद्भुत दृश्य का गवाह बना, जब उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्री – जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री दिनेश सिंह, स्वयं भगवान महाकाल को कुंभ में न्योता देने पहुंचे।
बता दें, मंत्रियों ने महाकाल मंदिर में पहुंचकर नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान किया। इसके बाद, अपने लेटर हेड पर, भगवान को निमंत्रण पत्र लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया। यूपी से मंत्री दिनेश सिंह ने लेटर में लिखा, “भगवान महाकाल, हम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ 2025 में आपको आमंत्रित करने आए हैं। कृपया अपनी कृपा बनाए रखें और कुंभ निर्विघ्न संपन्न हो।” यह निमंत्रण न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि महाकुंभ की दिव्यता और सफलता के लिए महाकाल की कृपा का आह्वान है।
वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्रियों ने बताया कि उज्जैन के अखाड़ों और साधु-संतों को भी कुंभ में आमंत्रित किया गया है। लगभग 4000 हेक्टेयर जमीन इस आयोजन के लिए आवंटित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि हम बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि कुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो और उनकी सुरक्षित घर वापसी हो। महाकाल की कृपा से कुंभ का यह आयोजन दिव्यता और भव्यता के शिखर को छुए।
बता दें, 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि संस्कृति, परंपरा और भारतीयता का उत्सव भी है। ऐसे में महाकुंभ 2025 का यह न्योता एक प्रतीक है कि जब महाकाल स्वयं कुंभ में विराजमान होंगे, तो यह आयोजन अद्वितीय होगा।