- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
उज्जैन में बड़ा हादसा टला: ITI कॉलेज और अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, छात्रों की सतर्कता से बची जान
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के मक्सी रोड स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 1 बजे कॉलेज के नए भवन के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। जबरदस्त धुएं और लपटों को देख छात्रों ने तुरंत दरवाजा खोला और आग बुझाने के उपकरणों से प्रयास शुरू कर दिए। छात्रों की तत्परता और साहस से आग को फैलने से पहले ही काफी हद तक काबू में कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायरमैन अंकित राजपूत ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्टोर रूम में रखी कुर्सियां, टेबल, अलमारियां और पुराने दस्तावेज पूरी तरह जल गए, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह हादसा कॉलेज प्रशासन और छात्रों के लिए एक बड़ा सबक बनकर सामने आया है कि आपदा की घड़ी में त्वरित प्रतिक्रिया कितनी जरूरी होती है।
इसी दिन, मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र में हिंदुस्तान ग्रैंडर अगरबत्ती फैक्ट्री में भी आग लगने की घटना सामने आई। मुन्नवर बैग के स्वामित्व वाली इस फैक्ट्री में दोपहर को आग भड़क उठी, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया। फैक्ट्री में अगरबत्ती निर्माण का कुछ कच्चा माल जल गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।