- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
महाकाल की सवारी में मोबाइल-पर्स चोर सक्रिय: पुलिस ने पकड़े 7 आरोपी, लाखों का माल बरामद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान जहाँ एक ओर लाखों श्रद्धालु आस्था में डूबे दिखे, वहीं दूसरी ओर चोरों ने इस भीड़भाड़ का नापाक फायदा उठाया। भीड़ के बीच कई श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स गायब हो गए। हालाँकि इस बार पुलिस और क्राइम ब्रांच पहले से सतर्क थी, इसलिए चोरी की घटनाएँ पहली सवारी की तुलना में कुछ कम रहीं।
सुरक्षा के बावजूद गुदरी क्षेत्र और गोपाल मंदिर के आसपास से मोबाइल चोरी की घटनाएँ सामने आईं। इंदौर से आया एक श्रद्धालु और एक युवती इस वारदात के शिकार बने। इसी बीच, गुदरी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से दो महंगे मोबाइल बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये आँकी गई है। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार मोबाइल को अपना बताता रहा, लेकिन पासवर्ड तक नहीं बता पाया। पुलिस ने तुरंत मोबाइल जब्त कर युवक को महाकाल थाने भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए इस युवक की पहचान शिवा पिता राम मोंगिया, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गुलगांव (जिला रायसेन) निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने गुदरी इलाके से एक इंदौर निवासी श्रद्धालु का मोबाइल चुराया था। इसके अलावा, पुलिस ने पारदी समुदाय के छह नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पर्स और अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि अब तक करीब 10–12 मोबाइल चोरी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिनमें से तीन मोबाइल क्राइम ब्रांच टीम ने वापस लौटाए भी हैं। वहीं, गोपाल मंदिर क्षेत्र से चोरी हुआ एक मोबाइल खाराकुआं थाने को सौंपा गया है।
एएसपी नीतेश भार्गव ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल को दोपहर से ही पूरी सवारी रूट पर तैनात कर दिया गया था, लेकिन अब निगरानी और धरपकड़ और अधिक तेज की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे अपने मोबाइल और कीमती सामान पर विशेष ध्यान दें और भीड़ में सतर्क रहें।