- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में जैन साध्वी के साथ छेड़छाड़: आरोपी मोहम्मद ताज गिरफ्तार, जेल भेजा गया; जैन समाज ने सौंपे थे फोटो-वीडियो, पुलिस ने कुछ घंटों में दबोचा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धार्मिक नगरी उज्जैन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर रात नमक मंडी क्षेत्र में जैन साध्वी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद ताज पिता शफी निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
सोमवार की रात लगभग नौ बजे के करीब दो जैन साध्वी मंदिर से उपाश्रय की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक साध्वी कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुकीं। तभी वहां सफेद कुर्ता-पायजामा, काली टोपी और नीला गमछा पहने एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति आया और साध्वी के साथ अभद्र हरकत करने लगा। साध्वी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आरोपी भीड़ देखकर वहां से भाग निकला।
समाज ने जताया आक्रोश, पुलिस को सौंपी फुटेज
घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज में आक्रोश फैल गया। खारा कुंवा थाना पुलिस को समाज की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं में श्रीपाल राजावत और ऋषभ देवजी छगनलालजी पेढ़ी शामिल थे। समाज के लोगों ने पुलिस को आरोपी के फोटो और वीडियो भी उपलब्ध करवाए, जिसमें वह नमक मंडी क्षेत्र से भागते हुए दिखाई दे रहा था।
पुलिस ने दबोचा, आरोपी ने कबूल किया अपराध
शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने देर रात ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में उसे हिरासत में ले लिया गया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जैन समाज में रोष, सुरक्षा की मांग
इस घटना के बाद जैन समाज में गहरा रोष देखने को मिला। समाजजनों का कहना है कि धार्मिक साध्वियों और संतों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। साध्वियां अक्सर उपाश्रय से मंदिर और यात्रा मार्गों पर पैदल निकलती हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।