- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में सोमवार की छुट्टी कैंसिल : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्कूलों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के दिए आदेश
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया :
मध्यप्रदेश में इस बार धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों की छुट्टी कैंसिल कर दी है।
बता दें, उज्जैन में सोमवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। सवारी के चलते उज्जैन के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था । हालांकि, जन्माष्टमी के अवसर पर सरकार के आदेश के बाद अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार को सुबह के समय स्कूल खोलकर कार्यक्रम आयोजित करने के बाद छुट्टी की जाए।
इससे पहले बूधवार को प्रशासनिक संकुल में आयोजित टीएल की बैठक में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व के आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आदेश दिए थे कि मध्य प्रदेश शासन की मंशानुरूप जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाए। सांदीपनि आश्रम, गोपाल मंदिर, इस्कॉन मंदिर, ग्राम नारायणा , महिदपुर सहित भगवान कृष्ण के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी पर्व भव्य रूप में आयोजित किए जाएं। एसडीएम अपने क्षेत्र में जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं को देखें।
बता दें की, कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व हिंदू धर्म में बेहद खास है. शास्त्रों की मानें तो भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टिमी तिथि को भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था. वे भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं. इसी वजह से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाते हैं.