- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
MP में अवैध खनन माफियाओं पर लगाम लगाने की तैयारी
प्रदेश सरकारी अवैध खनन माफियाओं पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने तो 5 सदस्यीय वरिष्ठ मंत्रियों की टीम गठित की है। इसके साथ ही खनन करने वाली गाड़ियों में GPS सिस्टम लगाया जाएगा। पुलिस पर हमले को लेकर एसटीएफ और होमगार्ड की मदद ली जाएगी। इसकी स्वीकृति गृह मंत्रालय से मिली है।
बुधवार को उज्जैन पहुंचे खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने यहां पहले भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, खनिज परिवहन की गाड़ियों में GPS व APP के लिए राज्य में अन्य राज्यों में सर्वे चल रहा है। मुख्यमंत्री ने 5 वरिष्ठ मंत्रियों की टीम गठित की है, जो समय-समय पर बैठक कर रही है। अवैध खनन पर रोक लगाने व जो भी माफ़िया कर रहे है, उन पर जल्द लगाम लगाई जाएगी।
बृजेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोपहर 1:30 बजे भोपाल से उज्जैन पंहुचे। दोपहर 3:30 बजे इंदौर के लिए रवाना हुए।