- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
महाकालेश्वर की सवारी की नई व्यवस्था
श्रावण में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन तथा सोमवार को निकाली जाने वाली महाकालेश्वर की सवारी की नई व्यवस्था तय की जाएगी। इसके लिए अफसरों ने मंदिर परिसर और सवारी मार्ग के दौरे शुरू कर दिए हैं। बुधवार को एडीएम और एएसपी ने दौरा किया। शुक्रवार को नई व्यवस्था तय कर शनिवार से लागू करेंगे। बीते सोमवार को दर्शन और सवारी की व्यवस्था में कई चूक सामने आई। इस कारण भीड़ अनियंत्रित होने के साथ कई जगह पुलिस को मशक्कत करना पड़ी।
चूक उजागर करने के बाद प्रशासन ने शुरू की तैयारी
भास्कर ने बुधवार के अंक में व्यवस्था में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों, सवारी में शामिल पंडे-पुजारियों आदि से बातचीत के आधार पर प्रशासन की चूक उजागर करने के साथ एक्सपर्ट के माध्यम से यह भी बताया कि प्रशासन को किस तरह से व्यवस्था करना चाहिए। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी तथा एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बुधवार को मंदिर परिसर और सवारी मार्ग का दौरा किया। सिंह के अनुसार अभी प्राथमिक तौर से दौरा किया है। कलेक्टर और एसपी भी दौरा करेंगे। कहां किस तरह के व्यवस्था सुधारी जा सकती है, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के सामने नए सिरे से व्यवस्था तय होगी।
सप्ताह के तीन दिन ज्यादा भीड़
मंदिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह का मानना है कि मंदिर में शनिवार, रविवार और सोमवार को सबसे ज्यादा दर्शनार्थी आते हैं। सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी भी रहती है। इसलिए शनिवार के पहले नए सिरे से व्यवस्था तय कर दी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो। सवारी की व्यवस्था में भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इधर मंदिर परिसर में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्डों की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव किया गया है।