- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भीड़ की लहर और लापरवाही:फिर 1 पॉजिटिव मिला
शहर में फिर से एक और मरीज पॉजिटिव पाया गया है। शाजापुर में शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। परिवार के सदस्यों की भी जांच की जा रही है। हालांकि 12 दिन पहले भी दो मरीज पॉजिटिव मिले थे, उनके घर बेरिकेडिंग भी की थी लेकिन प्रशासन ने उन्हें पॉजिटिव मरीजों में शामिल नहीं किया था। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को लैब से 1867 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है, जो देवास रोड स्थित कॉलोनी में निवासरत है और शाजापुर में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। इससे पहले 7 जुलाई को माधवनगर अस्पताल के पूर्व प्रभारी तथा मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि वे स्वस्थ हो गए हैं।
इस दौरान 13 दिन बाद पहला मरीज पाया गया था और अब 21 दिन बाद एक और मरीज के संक्रमित होने से शहर में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कि शाजापुर से उज्जैन तक अप-डाउन करने या शाजापुर में किसी मरीज के संपर्क में आने से शिक्षक संक्रमित हुए हैं। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, तभी तीसरी लहर से बचा जा सकता है।