- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
OMG-2 के निर्माता-निर्देशक को महाकाल के पुजारियों की चेतावनी:कहा- अच्छा होगा आपत्तिजनक डायलॉग्स-शॉट्स रिलीज से पहले ही हटा लें
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ओह माई गॉड – 2 (OMG-2) पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है। फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हुआ है। इसमें अक्षय कुमार लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। रिव्यू कमेटी के विचार के बाद सेंसर बोर्ड अंतिम निर्णय करेगा। फिल्म के कई शॉट उज्जैन में फिल्माए गए हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी लीड रोल में दिखेंगे।
सेंसर बोर्ड के एक्शन के बाद फिल्म को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने कहा, फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आए तो महाकाल सेना इसका विरोध करेगी। इससे अच्छा होगा कि पहले से आपत्तिजनक शॉट्स – डायलॉग्स पहले ही हटा लिए जाएं। साधु-संतों को दिखाकर फिल्म रिलीज की जाए।

शूटिंग के दौरान भी हुआ था विवाद
अक्टूबर 2021 में OMG-2 की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी। शूटिंग मंदिर परिसर, गर्भगृह, नंदी हॉल और गणेश मंडपम में की गई थी। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी पर मंदिर की अलग – अलग लोकेशन में शॉट फिल्माए गए थे। मंदिर में मार्केट का सेट लगाया गया था। मंदिर समिति को इसके लिए 51 हजार रुपए किराया मिला था। कम किराए और फिल्म यूनिट के लिए प्रवचन हॉल में खाना बनाने पर महंत अवधेश पुरी महाराज ने सवाल उठाए थे।
फिल्म के टीजर में क्या है खास
टीजर की शुरूआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। वे कहते हैं, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर, भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुद्गल।’ इसके बाद शिव के रूप में अक्षय की एंट्री होती है। वे कहते हैं, ‘रख विश्वास तू है शिव का दास।’
रामानंद सागर के ‘राम’ अरुण गोविल भी फिल्म में दिखेंगे
‘OMG 2’ में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। अरुण ने ही रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है की ‘OMG 2’ को 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से टकराना था।