- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल का किया अभिषेक, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद; विक्रमोत्सव-2025 के शुभारंभ से पहले CM ने किया कलश यात्रा का आगाज
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाशिवरात्रि के महापर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने भगवान बाबा श्री महाकाल का जल और दुग्ध अभिषेक भी किया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने विक्रमोत्सव-2025 समारोह के शुभारंभ से पहले बुधवार सुबह कलश यात्रा का आगाज किया। इस अवसर पर तिवारी, डॉ. प्रशांत पुराणिक, डॉ. रमण सोलंकी, संजय यादव, संजय अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल सभी प्रदेशवासियों का कल्याण करें, सबको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान कर सभी के जीवन से अंधकार को मिटाकर सद्गुणों से प्रकाशमान बनाएं, यही कामना है।
गौरतलब है कि आज विक्रमोत्सव 2025 का शुभारंभ दशहरा मैदान में रात 8:30 बजे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा। जानकारी के लिए बता दें, इस उत्सव का पहला चरण सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा (30 मार्च 2025) को खत्म होगा, और इसी दिन जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत भी होगी, जो 30 जून 2025 तक मध्य प्रदेश की नदियों, तालाबों और जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा।