- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन में बदमाशों का खुलेआम तांडव: महापौर के मौसेरे भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, सौंफ मांगने से शुरू हुआ था विवाद; LIVE हमला CCTV में कैद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक चौंकाने वाली वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया। महापौर मुकेश टटवाल के मौसेरे भाई लक्ष्मीकांत अंधेरिया पर सौंफ मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना संत नगर स्थित महापौर की पान की दुकान पर हुई, जिसका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी एकजुट होकर मारपीट कर रहे हैं और उनमें से एक युवक चाकू से वार करता है।
जानकारी के मुताबिक, ढांचा भवन निवासी 38 वर्षीय लक्ष्मीकांत अंधेरिया शुक्रवार रात दुकान बंद कर रहे थे। उसी समय हाथीपुरा निवासी लक्की उर्फ लोकेंद्र वाड़िया, सौरभ भरानी और पिंकेश अखंड वहां पहुंचे और सौंफ मांगी। सौंफ न मिलने पर मामूली कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले ली। पहले बदमाशों ने मारपीट की और मौके से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे फिर लौटे और लक्ष्मीकांत पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। चाकू का वार उनके दिल के पास फेफड़ों तक जा पहुंचा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
हमले के बाद घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने अगले 72 घंटे को बेहद अहम बताते हुए उनकी स्थिति नाजुक बताई है। वारदात की सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि जिस समय वारदात हुई, वे दुकान के मालिक होने के नाते पूरी स्थिति पर नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके मौसेरे भाई को सिर्फ सौंफ न देने की वजह से चार युवकों ने खुलेआम मारने की कोशिश की। फुटेज में साफ सुना जा सकता है कि हमलावर कह रहे थे – “महापौर तेरा भाई तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा”। महापौर ने आरोप लगाया कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में देरी हुई और एसपी को व्यक्तिगत रूप से कॉल करने के बाद ही कार्रवाई शुरू हुई।