- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
उज्जैन में राष्ट्रीय ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता में हड़कंप: मधुमक्खियों के हमले से मची अफरा-तफरी, कोच समेत 8 घायल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के पास बड़नगर में शनिवार को एक राष्ट्रीय स्तर की ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अचानक अफरा-तफरी मच गई। मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उपस्थित खिलाड़ियों और मेहमानों पर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना के कारण कार्यक्रम को तुरंत रोकना पड़ा, और 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें बड़नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान और अस्पताल में भर्ती
इस हमले में 8 लोग घायल हुए, जिनमें एक कोच और 7 खिलाड़ी शामिल हैं:
- सुनील लीलाराम (कोच, मुंबई)
- दीपक मक्कर (खिलाड़ी, मुंबई)
- राज सिंह संधू (खिलाड़ी, मुंबई)
- पूजा राठौर (खिलाड़ी, उज्जैन)
- मनस्वी थाना (खिलाड़ी, मुंबई)
- रानी चौधरी (खिलाड़ी, मुंबई)
- अन्य दो खिलाड़ी (अभी नाम नहीं आया है)
कैसे हुआ हादसा?
शनिवार को बड़नगर के सीएम राइज स्कूल में अमेच्योर ड्रॉप बॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देशभर से 26 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें महिला और पुरुष दोनों टीमें शामिल थीं।
शाम करीब 4 बजे उद्घाटन समारोह शुरू हुआ। मंच से भाषण चल ही रहे थे कि कार्यक्रम स्थल के पीछे से अचानक मधुमक्खियों का एक विशाल झुंड तेजी से उड़ता हुआ आया और सीधा खिलाड़ियों और वहां मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। लोग कार्यक्रम छोड़कर इधर-उधर भागने लगे, चीख-पुकार मच गई। जैसे ही मधुमक्खियों ने हमला किया, कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को बुलाया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक जितेंद्र पंड्या भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालत जानी। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के पीछे एक पुराने पेड़ पर वर्षों से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता बना हुआ था। कार्यक्रम के दौरान धुएं की वजह से मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं और तेजी से उड़कर हमला कर दिया।
बता दें, मधुमक्खियों का हमला इतना अचानक और जबरदस्त था कि लोग कुछ समझ नहीं पाए। खिलाड़ी, कोच, दर्शक और आयोजक सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जिसके बाद कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा।