- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
PM मोदी का M.P. में विजिट, 27 जून को भोपाल में होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाॅप्टर से सुबह 10:15 बजे बीयू पहुंचेंगे। वहां से रोड के रास्ते कार से 10:30 बजे तक रानी कमलापति (आरकेएमपी) स्टेशन आएंगे। यहां इंदौर-भोपाल-जबलपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस समय आवागमन करने वाली छत्तीसगढ़, समता, झेलम, पंजाबमेल, अमरकंटक, कामायनी सहित 8 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। इसका फाइनल अप्रूवल रेल मंत्रालय से आने वाला है। कार्यक्रम खत्म होने तक यात्रियों को प्लेटफॉर्म-5 की ओर से ही एंट्री मिलेगी। इसके लिए टिकट और आईडी कार्ड भी बताना होगा। कार्यक्रम के बाद पीएम सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तक जाएंगे। यहां पर बूथ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पीएम बीयू से आरकेएमपी स्टेशन और यहां से लाल परेड मैदान तक का सफर सड़क मार्ग से तय करेंगे। दोपहर 1 बजे लाल परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट जाएंगे। यहां से विशेष विमान से जबलपुर जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम काम करेगा। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल का प्रभारी आईजी या डीआईजी स्तर का अधिकारी होगा। एनएसजी की टीम ड्रोन से आसमान से सुरक्षा पर नजर रखेगी।