- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन पुलिस ने शनिवार सुबह शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना रहा। मार्च की शुरुआत टावर चौक से की गई।
होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ यह मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। टावर चौक से प्रारंभ हुआ फ्लैग मार्च तीन बत्ती चौराहा, माधव नगर रेलवे स्टेशन रोड, लोटी चौराहा, नीलगंगा और हरी फाटक रोड तक पहुंचा। इन मार्गों को चिन्हित कर पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
सुरक्षा का भरोसा दिलाने की पहल
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नागरिक निर्भय होकर अपने-अपने त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसी उद्देश्य से फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह मार्च मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की संभावना को पहले से ही रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी और जरूरत पड़ने पर गश्त बढ़ाई जाएगी। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि सभी समुदायों के लोग शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।
शहर में फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी ने लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया और त्योहारों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।