- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
उज्जैन में लव जिहाद की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस का एक्शन मोड: छात्राओं को जागरूक करने निकली महिला पुलिस अधिकारी, 7 दिवसीय अलर्ट अभियान शुरू
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बिछड़ोद गांव में हाल ही में सामने आई लव जिहाद और यौन शोषण की गंभीर घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। सोमवार को उज्जैन की घट्टिया तहसील स्थित बिछड़ोद गांव में चार हिंदू युवतियों के साथ लव जिहाद के नाम पर दुष्कर्म किया गया और उनके वीडियो भी बनाए गए। जैसे ही यह खबर सामने आई, गांव में आक्रोश भड़क उठा और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर पथराव कर आग लगा दी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और उज्जैन पुलिस ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस की महिला अधिकारी अब स्कूल-कॉलेजों में दे रही चेतावनी
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर इस अभियान में महिला पुलिस अधिकारी स्कूल, कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर और कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्राओं को लव जिहाद जैसे षड्यंत्र से बचाव के तरीके बता रही हैं। देवास गेट थाना प्रभारी अनिल पाराशर गुरुवार और शुक्रवार को शासकीय कालिदास महाविद्यालय पहुंचीं और छात्राओं को विस्तार से समझाया कि कैसे झूठी पहचान, भावनात्मक जाल और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले छल से सतर्क रहें।
सूचना देने वाले को ₹10,000 का इनाम और नाम रहेगा गोपनीय
एसपी प्रदीप शर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि बिछड़ोद में सामने आई घटना गंभीर है और ऐसी पुनरावृत्ति को रोकना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए हमने पूरे जिले में 7 दिन का महिला जागरूकता अभियान शुरू किया है। साथ ही अगर किसी को लव जिहाद या इस तरह की साजिश की जानकारी मिलती है और वह पुलिस को इसकी सूचना देता है, तो उस व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और उसे ₹10,000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
बता दें, यह पहली बार है जब उज्जैन पुलिस ने इतने संगठित तरीके से छात्राओं को सीधे लव जिहाद से संबंधित मामलों को समझाने और सतर्क करने की पहल की है। उज्जैन के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की घटनाओं के बाद इस मॉडल को अपनाने की तैयारी है।