- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
Simhastha 2028 की तैयारी: उज्जैन में कालभैरव मंदिर के पास बनने वाली नई मल्टी लेवल पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगा आराम …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के कालभैरव मंदिर क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ी सुविधा मिलने वाली है! मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब पार्किंग की चिंता खत्म होने वाली है। जी हां, यहाँ बनने जा रही है शहर की तीसरी मल्टी लेवल पार्किंग!
अभी तक, इस क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से न सिर्फ श्रद्धालुओं को परेशानी होती है, बल्कि जाम की स्थिति भी बनती रहती है। खासकर महाकालेश्वर के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु कालभैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, और ऐसे में पार्किंग की कमी एक बड़ी चुनौती बन चुकी थी। लेकिन अब इससे निजात मिलने वाली है! आने वाले महीने में शुरू होने वाले इस मल्टी लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट के तहत, श्रद्धालुओं को एक व्यवस्थित और सुलभ पार्किंग सिस्टम मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि यहाँ प्रवेश और निर्गम अलग-अलग होंगे, जिससे जाम की स्थिति से भी बचा जा सकेगा। वर्तमान में, यहाँ की अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से आए दिन विवाद होते रहते हैं। लेकिन इस नए पार्किंग सिस्टम से न सिर्फ श्रद्धालुओं को आराम मिलेगा, बल्कि क्षेत्र का भी विकास हो सकेगा। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 के लिए भी पार्किंग की जरूरत होगी।
इससे पहले, शहर में छत्रीचौक में अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीलेवल पार्किंग और महाकाल क्षेत्र में स्मार्ट पार्किंग जैसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई हैं। अब, कालभैरव क्षेत्र में भी यही सुविधा मिलेगी। यह मल्टी लेवल पार्किंग न केवल श्रद्धालुओं को अधिक जगह देगी, बल्कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर भीड़ प्रबंधन में मदद करेगी। मंदिर के आसपास अब वाहन खड़े होने से यह इलाका जाम से मुक्त हो सकेगा, और दर्शन करने आने वाले भक्तों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा।