- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बेटे कुणाल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं! बाबा महाकाल को न्योता देने परिवार संग महाकाल मंदिर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, गर्भगृह में पूजन-अभिषेक कर नंदी हॉल में लगाया ध्यान
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के पवित्र महाकालेश्वर मंदिर में आज एक खास धार्मिक क्षण देखने को मिला, जब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों कार्तिकेय व कुणाल के साथ पहुंचे। इस विशेष अवसर पर उन्होंने महाकाल भगवान को छोटे बेटे कुणाल की शादी का निमंत्रण अर्पित किया और विधि-विधान से गर्भगृह में पूजन-अभिषेक कर नंदी हॉल में ध्यान लगाया।
करीब 2:30 बजे शिवराज सिंह अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल से बेटे के वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामना की। पूजन-अर्चना के बाद मंदिर समिति ने पूरे परिवार का सम्मान किया, और इस दौरान उज्जैन के कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
अब जब महाकाल के दरबार में न्योता दिया जा चुका है, तो यह साफ है कि कुणाल और रिद्धि की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिवार और करीबी लोग इस शुभ अवसर को खास बनाने में जुटे हैं, और पूरे राज्य की नज़रें इस राजनीतिक परिवार की भव्य शादी पर टिकी हुई हैं।
जानकारी के लिए बता दें, शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई करीब 8 महीने पहले भोपाल के प्रतिष्ठित डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुई थी। रिद्धि के पिता संदीप जैन हैं, और खास बात यह है कि कुणाल और रिद्धि साथ में पढ़े हैं। उनकी सगाई बेहद सादगीपूर्ण समारोह में संपन्न हुई थी, जिसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
गौरतलब है कि कुणाल की सगाई से चार महीने बाद ही शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई अमानत बंसल से दिल्ली में एक निजी समारोह में हुई थी। अमानत, देश की प्रतिष्ठित लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।