- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
उज्जैन आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कलेक्टर व मंदिर प्रशासन ने किया प्रस्तावित मार्ग का अवलोकन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितंबर को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होंगे। ख़ास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस दौरान उज्जैन आएंगी। यहाँ वे भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाकाल मंदिर समिति ने भी खास तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं, प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने श्री महाकाल महालोक से होकर महाकाल मंदिर तक पहुंचने वाले प्रस्तावित मार्ग का अवलोकन किया है। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के लिए उनके आने-जाने के लिए प्रस्तावित मार्ग की तैयारी की गई है।
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति श्री महाकाल लोक का अवलोकन करते हुए भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगी। हालांकि राष्ट्रपति के आने-जाने के लिए मार्ग का निर्धारण कर अंतिम निर्णय राष्ट्रपति भवन से आने वाले स्टाफ द्वारा लिया जाएगा। वहीं, अभी उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी आना बाकी है।